[अभिव्यक्ति] छोटका

छोटका..
कुछ पागल सा लगता है…
हो सकता  है ऐसा  न हो….
पर हम सब तो ऐसा ही समझते हैं ..
डाक्टरों का कहना  है …
मानसिक रूप से  स्वस्थ्य है छोटका..
बस सामान्य लोगों से
भिन्न है छोटका
पर सामान्य लोगों से अलग ही …
क्या नहीं होता  है पागलपन जैसा…..
असहमति  मनो चिकत्सक से हम सबकी रही…
भीतर ही भीतर घुटती…
और  छोटका जैसा था वैसा ही रहा
जीता रहा उसी  ढंग से….
जो  बहुत अलग है हम सबसे….
और जिसे जोड़ा जा  सकता है बड़े आराम से
एक व्यक्ति के पागलपन से…
एम० सी० ए० है फर्स्ट क्लास छोटका
पर टिक  नहीं पाता किसी नौकरी में
दो उसने खुद छोड़ दी
तीसरी से  निकाल  दिया गया
तीनो ही नौकरियां अच्छी थी…
ऊपरी कमाई वाली थी
पर  छोटका को  न टिकना था
सो नहीं टिका
नौकरी के समय
घर पर अकेले बैठा छोटका
कुछ न कुछ बडबडाता रहता..
साले पब्लिक को परेशान करते हे

पाँच मिनट का काम
पांच दिन दौड़ाते हैं…
बिना कुछ लिए दिए ..
फाइल को हाँथ भी नहीं लगते..
तब पिताजी  बैठकर उसे समझाते…
जो चलता है चलने दो..
ऐसे ही चलता है..
मिलती रहे समय से तनख्वाह
फिर तुम्हे क्या करना है…
सुनकर छोटके की बात
हमे होती कितनी झल्लाहट
उफ़ कितनी बचकानी बात करता है..
सत्यवादी हरिश्चंद्र बनता है…
पहले सारे दोस्तों की …
फिर हम सबकी
हो गयी धूमधाम से शादी …
बने रहे कुंवारे छोटके साहब …
उन्हें कुंवारे ही रहना था..
भला कौन देगा उन्हें अपनी लड़की..
जिसकी हरकतें हो पागलों जैसी ..
छोटका धीरे धीरे मुस्कराता ..
कभी अपने माउथ आर्गन को बजाता…

बैठा रहता .. घंटो ऐसे ही..
और हम सभी भीतर ही भीतर कुढ़ते ..
जिसके पास ढंग के कपडे न हो …
चप्पल भी जिसकी हो चार साल पुरानी..
जो पढ़ा कर थोडा बहुत कमाता हो..
उससे भी किताबें खरीद लाता हो..
वह आदमी कैसे इतने आराम से…
घंटो बजाता रहता है…
वेद, उपनिषद, बाईबिल, गीता…
कबीर, टैगोर, गाँधी, सुकरात, मार्क्स और ओशो..
न जाने कैसी कैसी  किताबों का
जमघट लगा रखा है घर पर..
कपड़ों को बहर रखना पड़ता है डारों पर..
छोटका देर रात तक जाने क्या क्या पढता है..
शाम को लान पर आकर बैठ जाते …
कुछ लोग..
देर-देर  तक वो छोटके के साथ …
किसी बहस में शामिल रहते …
हवा के साथ उड़ते हुए कुछ शब्द…
हमारे कानों तक भी आ जाते..
“सामजिक न्याय, आर्थिक विषमता …
मार्क्स, लेनिन के नाम ”
उछलते हुए ड्राइंग रूम तक आ जाते …
जहाँ हम सब बैठकर  टेलीविज़न देख रहे होते..
हम सब अपनी अपनी
नौकरी में खूब जम गए
एक एक बच्चे के बाप भी हो गए..
पर छोटका रहा वैसा ही जैसा था..
वैसे का वैसे  का मतलब..
वही पागलों जैसा.. !
उधर कम्प्यूटर को पढ़ाते…
घेरे रहते थे लड़की और लड़के..
छोटका कितने मन से पढ़ता है..
कितना अच्छा पढ़ाता है..
हमारे कानों में भी पड़ते हैं..
इस तरह के चर्चे..
कुछ आशा पापा को भी बंधी..
न कुछ तो कुछ बुरा भी नहीं है यह भी..
भीतर ही भीतर हम सबके
गुणा भाग चलने लगा..
बीस बच्चे तो आते ही हैं..
प्रति बचे अगर ३०० रु  लेता होगा..
महीने के ६००० तो आते ही होंगे..
पापा के सामने
छोटके की पेशी  पर हम सभी मौजूद थे..
“कितना कमाते हो”
जी पिछले महीने  में ७५० रु आये थे..
“इतने कम ? क्या लेते हो बच्चों से?”
जी कुछ निश्चित नहीं है..
वो पढना चाहते हैं..
इसलिए पढ़ाता हूँ..
जो देते हैं उतना ही रख लेता हूँ..
पापा बहुत क्रोद्धित हुए..
मुंह से शब्द  नहीं निकल पाए..
मैंने मोर्चा संभाला..
छोटके सुना है तुम

बहुत अच्छा पढ़ाते हो..
अपने हुनर  का फायदा क्यूँ नहीं उठाते हो..
क्यूँ नहीं  हुनर से हजारों कमाते हो   ?
“नो सोरी, आई कांट डू ईट..”
कहकर बिना किसी को ओर देखे..
कमरे के बाहर हो जाता है..

आजकल छोटके से मिलने ..
कई लोग आते है..
छात्रों के अभिवाहक किसी बहाने से..
मिठाई ओर फल लाते हैं..
छोटका यह सब लाने को साफ़ मन करता है..
तो वो बेहद उदास हो जाते हैं..
कुछ सामाजिक कार्यकर्ता..
कुछ अध्यात्मिक  जिज्ञासु ..
कुछ साहित्यकार  जैसे लोग..
घर पर  जब तब दिखाई देते हैं..
कुछ आमिर लोग गाड़ी लेकर …
भी आते हैं और बड़े सम्मान …
से छोटके को उसमे ले जाते हैं..
देखकर ऐसी अनहोनी सी..
हम सबको घुटन सी महसूस होती है..
ऐसा क्या है छोटके में …
नौकरी कर नहीं पाया कहीं भी..
न सिख पाया कभी ढंग से रहना..
बदरंग कुर्ते, पैजामे में…
पुरानी चप्पलों में…
होता ही जा रहा है इजाफा …
छोटका के पागलपन में…
अब तो कवितायेँ भी लिखता है..
उसके लेख पत्रिकाओं में भी छपते हैं..
लड़के उसे घेरे रहते हैं…
और लोग उसकी चर्चाएँ करते हैं..
लोग क्या पागल होते जा रहे हैं?
आखिर क्या है स्टेट्स  छोटके का..
हम लोगों के पास अपनी  कारें हैं..
हाँथ में मोबाइल फ़ोन हें…
लायंस और रोटरी क्लब की सदस्यता है..
पाश लोकेलिटी में अपना प्लाट है..
बच्चे पब्लिक स्कूल में पढ़ते हें. ..
हम हाई सोसाईटी में  उठते बैठते हें..
बस छोटके का होना ही ..
मखमल में टाट का पेबंद हें..
कब समझेगा पैसे की कीमत?
कब समझेगा इज्ज़तदार होने का मतलब..
कब जानेगा कि क्या होता है स्टेट्स ..
क्या यूँ ही पढता रहेगा  मोटी – मोटी किताबें…
सामाजिक न्याय पर करता रहेगा बातें..
और पढाता रहेगा …
क्या होगी जिन्दगी यूँ ही व्यर्थ ..
हम सभी परेशान है..
और वो है अपने में मस्त..

उस दिन छोटका निकल गया घर से सबेरे..
पर शाम तक न लौटा..
देर रात में लौटा भी तो पुलिस के साथ..
जो उठा कर लाये थे छोटके कि लाश..
राह चलते  ही पड़ा था दिल का दौरा…
पुलिस ने उठकर अस्पताल पहुँचाया था..
लेकिन तब तक वो गुजर चूका था..
बाहर बहुत  भीड़ लगी थी..
जाने-पहचाने चेहरे की…
पर उस भीड़ से भी बड़ी एक भीड़ थी..
छोटके के अन्तरंग से जुड़े..
समाज के अनजाने चेहरे..
लड़के – लड़कियां ऐसे रो रहे थे..
जैसे उनके किसी सगे की मौत हो गयी हो जैसे..
बड़े रो रहे थे.. मानो एकमात्र पुत्र को खो दिया हो जैसे..
हम हैरान थे हमेशा की तरह …
ऐसा क्या था उसमे..
कि सेकड़ो आँखे नम हें..

छोटका अब नहीं है..
न होने जैसा तो पहले भी था..
पर शायद …
कुछ न होते हुए भी  कुछ था..
ढेर सारी किताबें राखी हें रेक पर ….
कम्प्यूटर  भी वैसे ही पड़ा है..
बाट जोहता उन अभ्यस्त उंगलीओं का..
जो उनके सिने रूपी कि-बोर्ड पर चलती थी..
फाईल में दबी है अधूरी  कवितायेँ  और लेख..
इंतजार में पूरा होने के..

महसूस कर रहा हूँ..
तमाम दौलत  और शोहरत के बीच…
पसरता हुआ एक बेबूझ सन्नाटा..
कोई था..
जो मंद-मंद  मुस्कराता  था..
कोई था..
जो माउथ आर्गन बजाता था..
कोई था जो..
नो आई कांट डू देट कहकर..
कमरे से बाहर निकल जाता था..
क्या इतने गहरे तक बैठी होती है…
“ना कुछ” से व्यक्ति कि जड़े…?
क्या इस हद तक होता है..
असाधरण
किसी का साधारण होना..
माउथ आर्गन नहीं है..
बहस नहीं,  लड़कों का जमघट नहीं..
ज़माने का दर्द नहीं..
कविता का छंद  नहीं..
प्यार नही..
पीड़ा नहीं..
अहसास नहीं..
चिंतन नहीं..
मनन नहीं..
आंसूं नहीं..
कुछ भी नहीं..
चिता पर स्वाहा हो गया सब..
छोटके के साथ ही !!!!

[अभिव्यक्ति] माँ

बड़ी जद्दोजहद से मैंने ये वक़्त गुजारा 
कहने को तो सब  हैं पर माँ  का न  सहारा
ये चेहरे की चमक  नियामत  है  तुम्हारी
बहुत  याद आती है माँ वो  झुर्रियां  तुम्हारी
वो पुरानी  यादें, वो बचपन  हमारा
बहुत  याद आता है माँ आँचल तुम्हारा
वो सुबह का उठाना, वो रात  का सुलाना
अब  कहाँ मुमकिन  वो माँ का जमाना
वो अमीरी हमारी जो तुमने बनाई
बड़ी नांव चलती थी माँ तेरी बनाई 
जरा सी बात  पे मुंह खोलकर रोना
बहुत   याद आता है माँ तेरा मनाना
ये रिश्ते पुरानी और उनका निभाना 
बहुत  याद आता है माँ तेरा जमाना …
दोस्तों उपरोक्त पंक्तियाँ  मैं अपनी माँ  की याद में , माँ दिवस  13.05.12 को लिखी थी … और उसी दिन   मुझे मेरी माँ के आशीर्वाद के फलस्वरूप  एक  चार पहिया वाहन  प्राप्त हुआ  अगर  आज  मेरी माँ  भोतिक  रूप  से  मेरे पास  होती तो वह बहुत  खुश  होती … मगर  मेरे जीवन  का पहला चार पहिया वाहन  मैं अपनी  माँ को  समर्पित  करता हूँ..  नमन  करता हूँ .. उस  माँ  को  जिसने  मुझे  जन्म  दिया .. और  इस  लायक  करा …

“Steve Jobs” – A revolution to Information Technology – World will really miss you.

Here are 10 things to give thanks to Steve Jobs for:

1. The iPod and iTunes. For many consumers, the pint-sized gadget that first hit the scene in 2001 was their first entrée into digital music. At the time, there were other digital music players but none had the staying power of Apple’s iconic iPod, its subsequent versions and offshoots like the iPod Touch. But perhaps even more revolutionary was Apple’s iTunes, the digital media player that launched in 2001. That platform didn’t just become the ubiquitous means by which music was bought, sold and shared, it broke down the old music model that gave record companies ultimate reign over the radio waves. Suddenly, independent musicians and artists didn’t need a record deal to be heard; they can now reach their audiences directly.

2. Not doing it for the money. Long before Citigroup’s CEO Vikram Pandit was taking home $1 a year, Steve Jobs earned a measly $1 annual paycheck. When he rejoined the company in 1997 after being let go from Apple in 1985, Jobs set his salary at just $1. Though the tech pioneer is well-known for his wealth — thanks to his investments in Apple and Disney, among others — he has been quoted as saying “I never did it for the money.” In 2010, his total compensation was again $1, according to a Securities and Exchange Commission filing.

3. Focusing on design. The original Macintosh computer aside, Jobs’ focus on sleek, light-weight and resilient design has led to a concerted effort among the technology community to deliver similarly ergonomic technologies. Under his reign, dial-up modems, floppy drives and the fax machine got the ax, just to name a few.

4. Inspiring others. Not only do legions of entrepreneurs list Jobs as a source for inspiration, Apple’s ecosystem has helped fuel thousands of other businesses. At present, there are more than 500,000 applications listed on iTunes, and countless other technology firms have sprung up to furnish ancillary products. From iPod battery-life extender Mophie to Apple-accessories supplier Speck to app development firm Sweb Apps, Jobs’ creations for Apple have become critical to so many other businesses. Furthermore, applications developers and programmers have been building off the platform’s specifications for years.

 

5. The iPad. E-readers, computers and mobile devices were already in existence when the iPad launched last January, but the newfangled gadget nonetheless caught on — and beat record sales figures quarter after quarter. Apple’s iPad — which is expected to get a refresh in early 2012 — also gave rise to new business concepts and uses. More than 90,000 applications have been developed for the iPad alone. Furthermore, other technology firms have since developed their own tablets but none have come close to touching Apple’s success. Hewlett-Packard last week slashed the price of its TouchPad to $99 from the original sale price of $499, as it announced that it would discontinue the product.

6. Wowing investors. A decade ago Apple’s stock was worth $9 a share; today, it’s $372. Second only to oil giant Exxon Mobil, at $345 billion, Apple is one of the world’s most valuable companies.

7. Being a visionary. Just ask HP and BlackBerry maker Research In Motion if Jobs’ laser-like focus on design has been tough to beat. Though, notorious for being a stubborn micromanager, Jobs has managed to steer Apple in the direction of excellence. He is a visionary in the sense that he developed products for consumers that he thought they needed — and they confirmed his hunches again and again.

8. Forcing other corporate giants to be innovative. Thanks to the launch of iTunes, which demanded that songs sell for the low-low price of $1, record companies that wanted to reach consumers on iTunes were forced to comply. In 2007, Cingular moved to redesign its voice-mail system for the iPhone’s visual voice mail. And in 2009, the typically guarded AT&T agreed to offer consumers a month-by-month data plan for the iPad without requiring a signed contract.

9. For proving that a dramatic turnaround can be possible. Once again in charge of Apple in 1997, Jobs struck a deal with Microsoft to help ensure Apple’s survival. Under the arrangement, Microsoft invested $150 million for a nonvoting minority stake in Apple, and the companies agreed to “cooperate on several sales and technology fronts.” Next, Jobs installed the G3 PowerPC microprocessor in all Apple computers, making them faster than competing Pentium PCs. He also spearheaded the development of the iMac, a new line of affordable home desktops, which debuted in August 1998 to rave reviews. Under Jobs’ guidance, Apple quickly returned to profitability, and by the end of 1998, boasted sales of $5.9 billion.

10. Boosting employment. In 1997, the company and its world-wide subsidiaries had just 8,437 regular employees, and an additional 1,739 temporary or part-time contractors and employees, according to SEC filings. As of last September, Apple had approximately 46,600 full-time equivalent employees and an additional 2,800 full-time equivalent temporary employees and contractors.

 

Reference /Sources: www.entrepreneur.com

Health (Diet) suggestions/Tips

Today we are share some Diet suggestions/Tips with regard to your Heal prospects.

1. “Low” or “reduced” fat foods are not necessarily low calorie foods thanks to extra sugars or starches. Always check the calorie content before you buy.
2. Use low fat cheese, milk, ice cream and yogurts – but always remember that a certain amount of fat is necessary for vital body functions.
3. All types of fruit an vegetables count towards the recommended “5 a day” – fresh, frozen, dried, juiced and canned. Eating five may be easier than you think.
4. Pasta, oats and pulses are good sources of “slow release” carbohydrates that help to keep your blood glucose(sugar) level on an even keel.
5. Skimmed and semi skimmed milk contain as much calcium as full cream milk so make a healthy option.
6. Don’t tell people you’re on a diet – say you’re trying to eat more healthily. This stops people questioning everything you eat.
7. As a general rule, the deeper the colour of a fruit or vegetable the more nutritious it is. So, go for dark green lettuce leaves rather than pale ones.
8. Food eaten late at night is not more fattening. Studies have tested this out and found that it is your total calorie intake over the day that counts.
9. Keep meals interesting, try steam cooking vegetables, or pure them in soups.
10. A pound o body fat contains 3,500 calories. So to lose a pound in
a week you need to eat 500 calories less each day.
11. Remember the recommended limits for salt intake are 7g a day for men and 5g for women.
12. Always weigh yourself using the same scales and at the same time of day. For accuracy ensure the scales are on a flat surface rather than thick carpet.
13. Make fat free chips, chop up a baking, new or sweet potato and spread on a baking tray. Sprinkle with salt and spices and put in a hot over for 30 mints.
14. Moral support can be helpful when taking exercise – so find out whether your local authority runs any keep fit classes.
15. Did you know actually look slimmer when you stand up straight? Walk tall and you’ll look pounds lighter.
16. Drink eight glasses of water a day. You will feel perkier and your skin will glow.
17. Try dry frying, there’s no need to use oil, use a little stock to stop ingredients sticking. It’ll taste just as good but have much less calories.
18. If you run a mile a day, three times a week you could lose as much as 12 lbs in a year.
19. Use household chores as an exercise class. Turn on some music and tackle the work with vigor, remember any physical exercise is better than none.

[अभिव्यक्ति] आशा

दिन की थकान के बाद

जब अँधियारा
रौशनी से जितने लगता है
तो सूरज  चुप चाप
कहीं छुप जाता है
कल की तैयारी में कि
फिर रौशनी होगी
फिर जीवन में उमंगें होंगी
में भी दिन भर की
अंतहीन परेशानियों  के बीच
अपने बिस्तर में लेटा
सलवटों को गिनता
दिन की उहापहो के बीच
निदियाँ   को न्योता देता
लेटा हूँ
निदियाँ आँखों से छिटक कर
दूर कुर्सी पर बैठी
बड़ी अजीब निगाहों से देखती
मुझ पर हंसती
कहती है…
दिन भर की कर्कशता, विवशता
द्व्न्दता, लालसा
में डूबी इन आँखों में
में नहीं आ सकती
मुझे चाहिए सकून, शांति
निश्चलता और प्रेम …
में अपने आप को धिक्कारता, कचोटता
वही पर लेटा लेटा
धीरे धीरे शांत हो जाता हूँ
और न जाने कब निदियाँ धीरे से
मेरी आँखों में समां जाती है
एक और दिन का दरवाजा बंद हो जाता है…

कल के लिए…. कल के लिए …

[अभिव्यक्ति] बेबसी

देखती रहती है यूँ ही हर रोज़ ..


आसमां की तरफ बेमतलब ज़मीं…

हमारा इतिहास बन जाएगी….

दब जायेंगे सब यहीं  फिर भी चुप रहेगी ज़मीं… 

मतलबी इन्सान ने ये क्या किया..

पेट के लिए बेच डाली ये साडी ज़मीं..

कंक्रीटों के इस जंगल में…..

शहर में नहीं बच पाई पांव रखने को ज़मीं…

हे भगवन तुझे मालूम होगा …

कितनी किसको चाहिए ये ज़मीं…

अपने दिल का बोझे न संभल सकी…

तो असमान को किस तरह संभाले ये ज़मीं…

[अभिव्यक्ति] व्याकुलता(तनाव)

तनाव की लिखावटें अक्सर अजीब  होती   हैं…


कांपती  सी और कुछ उलझी हुयी…


उनमे कहीं कहीं शब्द टूट जाते हैं…..


कटिंग होती है और सहायक  क्रिया नहीं  होती है…


और सबसे अजीब होता है सपनों का मरना……


एक दोस्त बात को बदल  के कहता है….


खतरनाक है सपनों का बिखर जाना….


दूसरा दोस्त बात को फिर बदलता है कहता है….. 


सबसे अधिक खतरनाक है सपनों का बिक   जाना…..


वह सब कुछ बेच   सकता  है…..


अपनी ज़मीर, अपना ज़हां…..


यहाँ  तक कि अपना स्वप्न… 


दिमाग रह रह कर सोचता है…..


माथे पर सिलवटें बढती जाती हैं….


शायद तनाव भरी पड़ता  HAI….


ज़िन्दगी यूँही गुज़रती है तनाव में…


रह जाता है सिर्फ तनाव….तनाव…..तनाव….

[अभिव्यक्ति] प्यार

मेरे हर झूठ को सच समझती थी…


मेरा चिल्लाना, मेरा चीखना किसी को न भाता…

मगर वो मुझे अपने गोद में बैठाती थी ….

बाहर से जब भी आता था .. वो पानी पिलाती थी..

गर्मिओं की रात में खुद को जगाकर हमें सुलाती थी…

सबेरे सबसे पहले उठकर चाय बनाती थी …

मेरे अज़ीज़, मेरे दोस्त सब मुझसे नफरत करते हैं…

केवल मेरी माँ थी हाँ बस मेरी माँ थी जो मुझसे प्यार करती थी….

Educate your child.

Hi Everyone this is my free style writing so let me know if any mistake arises.

We will let you know it by one story that how education for you child will keep you more ahead with others.

i know a two men and they are just bother. One make land, property to his child and other educate his child.

1st who made property is having property of 50 lac but no future of child. 2nd one have educated son with 5 lac package and happy.

So i always recommend to educate your child.

 

 

Reduce Round Trips

Reduce Round Trips

Use the following techniques and features in ASP.NET to minimize the number of round trips between a Web server and a browser, and between a Web server and a downstream system:

  • HttpResponse.IsClientConnected. Consider using the HttpResponse.IsClientConnected property to verify if the client is still connected before processing a request and performing expensive server-side operations. However, this call may need to go out of process on IIS 5.0 and can be very expensive. If you use it, measure whether it actually benefits your scenario.
  • Caching. If your application is fetching, transforming, and rendering data that is static or nearly static, you can avoid redundant hits by using caching.
  • Output buffering. Reduce roundtrips when possible by buffering your output. This approach batches work on the server and avoids chatty communication with the client. The downside is that the client does not see any rendering of the page until it is complete. You can use the Response.Flush method. This method sends output up to that point to the client. Note that clients that connect over slow networks where buffering is turned off, affect the response time of your server. The response time of your server is affected because your server needs to wait for acknowledgements from the client. The acknowledgements from the client occur after the client receives all the content from the server.
  • Server.Transfer. Where possible, use the Server.Transfer method instead of the Response.Redirect method. Response.Redirect sends a response header to the client that causes the client to send a new request to the redirected server by using the new URL. Server.Transfer avoids this level of indirection by simply making a server-side call.You cannot always just replace Response.Redirect calls with Server.Transfer calls because Server.Transfer uses a new handler during the handler phase of request processing. If you need authentication and authorization checks during redirection, use Response.Redirect instead of Server.Transfer because the two mechanisms are not equivalent. When you use Response.Redirect, ensure you use the overloaded method that accepts a Boolean second parameter, and pass a value of falseto ensure an internal exception is not raised.Also note that you can only use Server.Transfer to transfer control to pages in the same application. To transfer to pages in other applications, you must use Response.Redirect.

More Information

For more information, see Knowledge Base article 312629, “PRB: ThreadAbortException Occurs If You Use Response.End, Response.Redirect, or Server.Transfer,” at http://support.microsoft.com/default.aspx?scid=kb;en-us;312629.

                       Portal is being Developed and maintained ByHindocom Technologies